July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को टोकन जारी होने के बाद किया जा रहा है धान की भौतिक सत्यापन

    • rounak group

    मुंगेली / शौर्यपथ / राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2021 से सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों  के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य आगामी 07 2022 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को टोकन जारी होने के बाद धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। किसानों के खलिहान अथवा घर में भण्डारित धान का भौतिक सत्यापन राजस्व, कृषि, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों की गठित दल द्वारा धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी(रा.) श्रीमती प्रिया गोयल ने बताया कि  आज राजस्व, कृषि, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों की गठित दल द्वारा विकासखण्ड पथरिया के ग्राम बदरा ठा. के कृषक श्री कामता प्रसाद आत्मज श्री सुकेत द्वारा घर में भंडारित धान का भौतिक सत्यापन किया गया। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु कृषक श्री कामता प्रसाद के लिए 27 जनवरी के लिए 350 क्विंटल  धान विक्रय करने का टोकन जारी किया गया है। कृषक के घर के गोदाम में भौतिक सत्यापन के दौरान जारी टोकन के अनुपात में भौतिक रूप से धान पाया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision