
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
किसानों को रबी वर्ष 2021-22 के लिए अब तक 3 लाख 20 हजार 521 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है, जिसमें यूरिया 1,57,836 मीटरिक टन, डीएपी 53,251 मीटरिक टन, एनपीके 33,037 मीटरिक टन, पोटाश 18,486 मीटरिक टन तथा सुपर फास्फेट 57,910 मीटरिक टन शामिल है।
सहकारी समतियों एवं निजी क्षेत्रों में रबी सीजन के लिए अब तक 5 लाख 80 हजार 994 मीटरिक टन उर्वरकों को भण्डारण कराया गया है, जो कि इस साल उर्वरक वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य का 141 प्रतिशत है। रबी वर्ष 2021-22 में 4 लाख 11 हजार मीटरिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। भण्डारण के विरूद्ध किसानों द्वारा अब तक 3 लाख 20 हजार 521 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक का उठाव किया गया है, जो कि भंडारण की तुलना में मात्र 55 प्रतिशत है। समितियों एवं निजी क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 60 हजार 473 मीटरिक टन उर्वरक वितरण हेतु उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 1,41,931 मीटरिक टन, डीएपी 62,947 मीटरिक टन, एनपीके 7214 मीटरिक टन, पोटाश 19,760 मीटरिक टन तथा सुपर फास्फेट 45,813 मीटरिक टन तथा अन्य रासायनिक उर्वरक 2127 मीटरिक टन शामिल है।
राज्य में रबी वर्ष 2021-22 की अन्य फसलों के साथ-साथ दलहनी फसलों की बुआई पूर्णता की ओर है। राज्य में इस साल रबी सीजन में 8 लाख 73 हजार 430 हेक्टेयर में दलहनी फसलों की बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 8 लाख 12 हजार 960 हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार की दलहनी फसलों की बोनी की जा चुकी है, जिसमें सर्वाधिक 2 लाख 66 हजार 680 हेक्टेयर में तिवड़ा की बोनी हुई है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक चना की बोनी 3 लाख 88 हजार 900 हेक्टेयर में, मटर की 48 हजार 600 हेक्टेयर में, मसूर की 32 हजार 30 हेक्टेयर में, मूंग की 27 हजार 680 हेक्टेयर में, उड़द की 20 हजार 590 हेक्टेयर में, तिवड़ा की 2 लाख 66 हजार 680 हेक्टेयर में, कुल्थी की 31 हजार 790 हेक्टेयर में तथा अन्य दलहनी फसलों की 6 हजार 690 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है, जो कि लक्ष्य का 93 प्रतिशत है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
