
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री बघेल सहित गृहमंत्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी राष्ट्रपति श्री कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दी जन्मदिन की बधाई
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी उपराष्ट्रपति श्री नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल सुश्री उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री तमांग ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्र के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही श्री तमांग ने सुश्री उइके के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और देश की समर्पित सेवा के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे ।
राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री तमांग को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मध्य-प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल श्री पटेल को धन्यवाद दिया।
राज्यपाल सुश्री उइके को पूर्व मंत्री गागड़ा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें धन्यवाद दिया और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
