August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    हाथियों का आतंक : महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत....

    • doing of business

     धमतरी/शौर्यपथ/

    हाथी के आतंक ने जिले के सिहावा–नगरी क्षेत्र में इन दिनों कोहराम मचा दिया है. सोमवार को हाथी ने 11 साल की बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. बीते 3 दिन के अंदर इलाके में हाथी के हमले से मासूम बच्ची सहित अब तक कुल 5 मौत हो चुकी है.

    जानकारी के मुताबिक नगरी निवासी सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बिनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गई थी. इस दौरान हाथी ने बच्ची को कुचलकर मार डाला. साथ गए पिता कुछ समझ पाते तब तक हाथी ने बच्ची को मार दिया. बताया जा रहा है कि सिमरन अपने माता–पिता की इकलौती लड़की थी. बहुत ही होनहार बच्ची थी. कक्षा पांचवी में पढ़ रही थी. जिसका आज पेपर भी था.

    वहीँ एक और घटना में संबलपुर निवासी एक महिला चारगांव के जंगल गई थी. इसी बीच हाथियों ने उसे भी पटककर मार डाला. दोनों घटना नगरी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो वे लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग करते हैं और लोगों को भी अलर्ट करते हैं. फिर भी इलाके में गजराज के हमले में तीन दिन के अंदर एक के बाद एक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है

    इस मामले में एसडीओ हरीश पांडेय ने बताया कि घटना नगरी रेंज के चारगांव जंगल की है. महिला संबलपुर की रहने वाली थी. फिलहाल महिला के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है. अधिकारी महिला की शिनाख्त कर रहे हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision