August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए जिला पंचायत कबीरधाम का हुआ चयन

    • doing of business

     कवर्धा / शौर्यपथ /

    दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2022 के लिए जिला पंचायत कबीरधाम का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। प्रदेश में सिर्फ कबीरधाम जिले का चयन राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। जिला पंचायत कबीरधाम के साथ जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत केजेदाह का भी चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

    जिला पंचायत कबीरधाम को मिले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर जिले का चयन हुआ है। जिसका भौतिक सत्यापन राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया। भौतिक सत्यापन के उपरांत जिला पंचायत कबीरधाम को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए चयन किया गया, जो जिले वासियों के लिए एवं प्रदेश के लिए गौरव करने वाली बात है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन, पर्यावरण, आवास मंत्री मोहम्मद अकबर के दिशा निर्देश पर ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिस पर मुख्य रूप से महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार देने की बात हो, महिलाओं को आजीविका संवर्धन से जुडऩे की बात हो या ग्राम पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना विकास हो सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कबीरधाम जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत केजेदाह में ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार देने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा दस्तावेजी करण व पारदर्शिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड दिलाए जाने के लिए जिला पंचायत कबीरधाम से उप संचालक पंचायत राज तिवारी, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी विनीत कुमार दास एवं जितेंद्र ठाकुर द्वारा निरंतर प्रयास किया गया है।

    कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने दी बधाई

    कलेक्टर रमेश शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिलने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि या अथक परिश्रम का प्रयास है कि राष्ट्रीय स्तर पर जिला पंचायत को सम्मानित किया जा रहा है। विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, रूर्बन योजना जैसे विभागीय कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है कि या पुरस्कार कबीरधाम जिला पंचायत को प्राप्त हुआ है।

    कबीरधाम जि़ले की उपलबिधयों पर एक नजऱ जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है

    1. वैश्विक महामारी कारोना काल के दौरान जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 28836 परिवारों को 100 दिवस रोजगार प्रदान किया गया।
    2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 96 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार ग्रामीणों को दिया गया, जो की सालाना लेबर बजट के लक्ष्य का 100 प्रतिशत से बहुत अधिक रहा।
    3. महिला अजिविकी संवर्धन हेतु कम्युनिटि फार्मिंग का कार्य ग्राम पंचायत राजानवागांव एवं बम्हनी में कराया जा रहा है। राजानवागांव में महिला समूह द्वारा सब्जी उत्पादन कर 180000 रूपए से अधिक की आमदनी अर्जित किया है एवं बम्हनी जनपद पंचायत कवर्धा के महिला समूह द्वारा 140000 रूपए की आमदनी अर्जित किये है।
    4. जिले में 158 बैंक सखी कार्यरत है जिनके द्वारा शासकीय योजनाओं की राशि का भुगतान हितग्राहियों के घरो मे जाकर किया जा रहा है। अब तक 34 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
    5. जिले के 7 अलग-अलग स्थानों में महिला समूह के द्वारा भोर कलेवा नामक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बिक्री का केंद्र चलाया जा रहा है। इन केंद्रों में 75 महिला जुड़ी हुई है जो प्रति माह में 7000 से 8000 रूपए महिने की आमदनी अर्जित कर रहीं है।
    6. वित्तीय 2020-21 में जिले के 468 ग्राम पंचायतों में से 220 गौठानों का निर्माण कराया गया जिसमें 1100 नग वर्मी कम्पोस्ट टैंक तथा 1100 नग नाडेब कम्पोस्ट टैंक का निर्माण कराया गया। इनमें से प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है इस तरह दोनो टैंक(वर्मी, नाडेब) के द्वारा प्रति वर्ष लगभग 39600 टन वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है।
    7. जल संवर्धन के कार्य हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से नर्मदा नाला का जीर्णोधार का कार्य किया गया है जिससे जल स्तर में वृद्धि होकर ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रोजगार के साथ।
    8. प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत बागवानी विभाग और रूर्बन मिशन द्वारा सब्जियोंए एवं फलों का उत्पादन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जल संचयन बढ़ाने के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है। जिससे अच्छा उत्पादन और किसानो की आमदनी में वृद्धि हुई और पानी की बचत हुई।
    9. गौरी कृपा स्वं सहायता समूह राजानवागांव के द्वारा प्रिंटिंग प्रेस की गतिविधि का संचालन किया जा रहा है जिले के अंतर्गत समस्त वि.ख. के स्वसहायता समूह की पुस्तकों की आपूर्ति कर समूह द्वारा 345000 रूपए का आय अर्जित किया गया है।
    10. जय बूढ़ादेव स्वं सहायता समूह पथर्रा विकासखंड कवर्धा द्वारा कड़कनाथ मूर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है जो कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचायत विभाग, पशु पालन विभाग मिलकर कार्य किया गया जिसमें महिला समूह के द्वारा 116000 रूपए का आय अर्जित किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision