August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    संभागायुक्त ने किया ग्राम उरझे का आकस्मिक निरीक्षण सामुदायिक बाड़ी का किया अवलोकन

    • rounak group

     राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    संभागायुक्त  महादेव कावरे ने मानपुर विकासखण्ड के ग्राम उरझे गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने महिला समूहों से वर्मी खाद निर्माण एवं आजीविका संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी खाद टंकी का निरीक्षण कर केचुआ को बचाने हेतु टंकी में नमी एवं धूप से बचाव हेतु बोरा भीगाकर ढकने के निर्देश दिए। महिला समूहों के खाते में वर्मी खाद की राशि जमा होने के संबंध महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने वर्मी टंकियों में डाले गए गोबर की मात्रा एवं तिथि नियमित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से समन्वय कर सभी गौठानों के वर्मी खाद किसानों को विक्रय करने के निर्देश दिए।

    संभागायुक्त  महादेव कावरे ने सामुदायिक बाड़ी का निरीक्षण किया।  कावरे ने महिलाओं से सब्जी से होने वाले आय के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बीते दिवस 2500 रूपए की आय सब्जी से अर्जित की।  कावरे ने प्रोत्साहित किया कि प्रत्येक महिला को गौठान की समस्त गतिविधियों से कम से कम 6000 का लाभ मिलना चाहिए। बैंक लिंकेज का राशि का उपयोग कर छोटी-छोटी ईकायों ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दोना-पत्तल मशीन, पापकार्न मशीन, मसाला बनाने का मशीन लगाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उरझे में मिनी राईस मिल, मशरूम उत्पादन, कुक्कुट पालन, निरमा एवं फिनाईल जैसे संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।
    संभागायुक्त ने ग्राम उरझे गौठान में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वीकृत 10 लाख 56 हजार रूपए के भवन में संचालित कुक्कुट पालन केन्द्र का निरीक्षण किया। महिला समूहों द्वारा बताया गया कि वे पहले लाट में 1500 मुर्गियां बेच कर लाभ कमा चुकी हैं। आयुक्त द्वारा महिला समूहों को सराहना करते हुए मुर्गी पालन को आय का अच्छा जरिया बताया।

    उन्होंने सुझाव देते हुए महुआ की वृहद उत्पादन को देखते हुए महुआ लड्डू निर्माण ईकाई स्थापित करने तथा लड्डू की आपूर्ति मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आगंनबाड़ी केन्दों में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सुपोषण अभियान में अण्डा प्रदाय करने के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन के माध्यम से मानपुर विकासखण्ड के 229 बच्चों को पोषण आहार एवं चार टाईम भोजन टिफिन घर पहुँच सेवा प्रदान किया गया। जिला प्रशासन की पहल का सार्थक परिणाम यह रहा कि गंभीर कुपोषित बच्चे लाल ग्रेड से बाहर आ गए। सात-आठ बच्चे गंभीर प्रकृति के होने से उन्हें महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एम्स रायपुर में चिकित्सा उपचार कराया गया। संभागायुक्त ने मानपुर में रेशम पालन हेतु शहतूत पौधारोपण ग्राम उरझे गौठान में कराने के निर्देश दिए। साथ ही पशु पालन विभाग को डेयरी पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गौठान में मवेशियों की दैनिक उपस्थिति पंजी रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डीडी मण्डले, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वयक द्वय  अनिल कपुर एवं  चंदनसिंह राजपुत, सरपंच ख्वासफडकी  महाराजी कडिय़ाम, सचिव विजय रावटे, महिला समूह अध्यक्ष श्रीमती विश्वासा बाई, प्रमीला बाई एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision