July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रतिभावान छत्र-छात्राओं को मिलेगी एस.एस.सी, बैंकिंग, रेल्वे एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

    • rounak group

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष-2019 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को एस.एस.सी, बैंकिंग, रेल्वे एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित कोचिंग संस्था इन्नोएड एकडमी रायपुर के साथ अनुबंध निष्पादित किया गया है।

    आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त  आर.एस. टंडन ने बताया कि परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को पुराना कचहरी पारा स्थित भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे साथ ही आर.एस.टण्डन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, एकेडमी के संचालक योगेश देवांगन, प्रमोद प्रकाश प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल तथा एकेडमी के फैकल्टिस सतीश जायसवाल एवं पुष्पलता साहू उपस्थित थे। उन्होनें बताया कि उक्त प्रशिक्षण का सत्र 6 माह निर्धारित है। प्रशिक्षण में 100 प्रशिक्षणार्थी को प्रवेश दिया गया है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के, 30 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के एवं 20 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट निर्धारित है। उल्लेखित प्रतिभागियों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। उक्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 मई 2022 से 04 नवंबर 2022 तक संचालित होगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision