
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
गोड़वाना समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ब्लॉक मानपुर के द्वारा रविवार 22 मई को गोड़वाना भवन मानपुर में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक इन्द्रशाह मंड़ावी सहित ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश उसेंडी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के महासचिव श्री जागेश्वर मंड़ावी, अधिकारी-कर्मचारी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री धनऊ राम नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे। इस ब्लॉक स्तरीय बैठक में वरिष्ठ प्रभाग के अलावा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गोड़वाना समाज संभाग मोहला द्वारा संभागीय अध्यक्ष चन्द्रेश ठाकुर एवं संभागीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिससे कि सर्कल से लेकर संभाग स्तर तक संगठन के विस्तार के अलावा समाज हित में रचनात्मक कार्यक्रमों अमलीजामा पहनाया जा सके।
संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंड़ावी ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सामाजिक संगठन में जुड़कर समाज के विकास में अपना बहुमुल्य योगदान देने की अपील की।
मंड़ावी ने कहा कि समाज के लोगों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी वे हर समय उनके मदद एवं समाज सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को अधिकारी-कर्मचारी के प्रकोष्ठ के संभागीय महासचिव श्री जागेश्वर मंड़ावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष धनऊ राम नेताम, उपाध्यक्ष श्री आशा राम नुरेटी, पालसिंह मंड़ावी एवं अलका नरेटी सहित अन्य समाज प्रमुखों ने भी संबोधित करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन से जुड़कर समाज के सेवा में योगदान देने को कहा। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम, केन्द्र एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन में जोडऩे का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज हित में सभी अधिकारी-कर्मचारियों से प्रतिमाह अंशदान लेकर कोष का भी निर्माण करने के अलावा समाज हित में निरंतर कार्य करने आदि अनेक निर्णय लिया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
