
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
जिला राजनांदगांव के ग्राम संबलपुर में ग्रामीण अपने खेतों की सुरक्षा हेतु तक्वा नियुक्त किए हैं, जो फेंसिंग तथा अन्य उपकरणों से बंदरों को घायल कर रहे हैं, जिसके बाद वानर वन विभाग के हाथों तक पहुंचते या तो बाल-बाल बचते, इस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बजरंगी ग्राम में पहुंच ग्रामीणों को समझाइश दी तथा सभ्य रुप से अपने खेतों की रक्षा करने को कहा।
बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने बताया कि ग्राम से लगातार घायल वानरों के उपचार हेतु संगठन के गौ रक्षा विभाग को शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसकी पुर्ण जानकारी हेतु बजरंग दल टीम ग्राम में पहुंची, जहां फेंसिंग जैसे अन्य उपकरण जिसने वानरो को हानि पहुंचे, इसे माध्यमों का प्रयोग न करने की समझाइश की गई। वानर हिंदु धर्म में पूजनीय है, जिनके साथ ऐसा दुव्र्यवहार करना अनुचित है, यदि आगे ऐसे कृत्य ग्राम में जारी रहे तो संगठन प्रशासनिक कार्यवाही को बाध्य है।
गौ रक्षा विभाग जिला प्रमुख अंशुल कसार ने बताया कि विगत 15 दिनों से करीब 8 वानर के उपचार हेतु ग्राम से संपर्क किया गया, जिस पर कुछ उपकृत्य का संदेह हुआ। बजरंग दल द्वारा ग्राम के समस्तजनों को बैठक बुला कर सुविधाजनक वानरों से बचाओ के उपाय भी बताएं गए है। संगठन प्रकृति के प्रत्येक प्राणी की जीवन रक्षा हेतु दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने बाध्य है। इस धारा पर सभी के आवास का सामान अधिकार है। इसके साथ राहुल ताम्रकार, हर्ष सिंह ठाकुर, शुभम नाविक, सत्यम मिश्रा, दीपक साहू, चंद्र शेखर साहू आदि बजरंगी एवं ग्राम की बजरंग दल प्रखंड टीम उपस्थित रही।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
