Google Analytics —— Meta Pixel
March 21, 2026
Hindi Hindi

नवपदस्थ कलेक्टर ने एसपी के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जाएजा

  • devendra yadav birth day

मुंगेली / शौर्यपथ /  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम देवरहट, डिंडौरी व खुड़िया में आयुष्मान भारत के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जाएजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री देव ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ओपीडी कक्ष, मेडिसिन कक्ष, प्रसव कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि का अवलोकन किया और मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को लिखे जाने वाले दवा की पर्ची की एक प्रति अपने पास रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों का संवेदनशीलतापूर्वक उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालय, शासकीय आयुर्वेद औषधालय जरहागांव का भी निरीक्षण किया और दवाई की स्टाॅक के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत और श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती मेनका प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)