August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जनता के भरोसे पर शत् प्रतिशत खरा उतरने वाला बजट :- राहुल तिवारी

    • rounak group

    राजनांदगांव/छुरिया/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कहा भूपेश है तो भरोसा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उस भरोसे पर शत प्रतिशत खरा भी उतरे। यह बजट छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्गों की जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया यह बजट पूर्णता जनकल्याणकारी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 06 हजार 500 रु. प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रू. प्रति माह की जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 03 हजार 250 रू. से बढ़ाकर 05 हजार रू प्रति माह किया जाएगा। मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 04 हजार 500 रू. से बढ़ाकर 07 हजार 500 रु. प्रति माह किया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र के लिए भी विस्तार करके नगरीय क्षेत्र की जनता के साथ भी न्याय किया गया। शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की जायेगी। रोजगार एवं पंजीयन केन्द्र में पंजीकृत कक्षा 12वीं पास 18 से 35 वर्ष के युवा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 02 लाख 50 हजार से कम होगी, उन्हें अधिकतम 02 वर्ष तक 2500 रू. प्रति माह की दर से बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 02 सौ 50 करोड़ का नवीन मद में प्रावधान। निराश्रितो बुजुर्गाे को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि 350 रू से बढ़ाकर 500 रू प्रति माह की जाएगी। मध्यान्ह भोजन रसोईयों को दी जा रही मानदेय की राशि रूपये 01 हजार 05 सौ को बढ़ाकर 01 हजार 08 सौ रू. प्रति माह किया जाएगा। विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का मानदेय भी 25 सौ रू से बढ़ाकर 28 सौ रू प्रति माह किया जाएगा। ग्राम कोटवारों को सेवा भूमि के आकार के अनुसार अलग-अलग दरों पर मानदेय दिया जाता है। पूर्व प्रचलित मानदेय की राशि 22 सौ 50 रूपए को बढ़ाकर 03 हजार रूपए, 33 सौ 75 रूपए को बढ़ाकर 04 हजार 05 सौ रूपए., 04 हजार 50रूपए को बढ़ाकर 55 सौ रूपए एवं 04 हजार 05 सौ रूपए को बढ़ाकर 06 हजार रूपए प्रति माह किया जाएगा। ग्राम पटेल को दिये जा रहे 02 हजार रूपए मासिक मानदेय की राशि को बढ़ाकर 03 हजार रूपए किया जाएगा। इसके साथ ही 101 नए आत्मानंद स्कूल, 4 नए मेडिकल कॉलेज खोलने एवं अन्य जनहितकारी घोषणा करके मुख्यमंत्री जी ने आज इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री ने यह भी साबित कर दिया कि वह मन की बात सुनाने से ज्यादा जनता के मन की बात सुनने और उनके सपनों को साकार करने मे भरोसा रखते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision