Google Analytics —— Meta Pixel
March 21, 2026
Hindi Hindi

ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर बिफरे कलेक्टर

  • devendra yadav birth day

मुंगेली। शौर्यपथ। कलेक्टर  राहुल देव ने ग्राम करही में निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल भवन का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर निर्माणाधीन कार्य में लेतलतीफी देखकर अधिकारियों पर बिफर गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मई महीने तक किसी भी हालत में ट्रांजिट हास्टल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्य में लेटलतीफी किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने पीडब्ल्यू के एसडीओ को प्रतिदिन निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)