July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद जयसवाल परिवार के साथ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जरहागांव के जायसवाल परिवार के साथ किया भोजन

    • rounak group

    जायसवाल परिवार ने तिलक आरती कर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

    मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुरमी

    परिवार के सदस्यों ने कहा कभी सोचा नहीं था मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करने का सौभाग्य मिलेगा: जायसवाल परिवार 

    मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को उपहार देकर स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया 

        मुंगेली । शौर्यपथ ।  प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव पहुंचे, यहां कार्यक्रम उपरांत भोजन के लिए वह  संतोष जायसवाल के घर पहुंचे, जहां जायसवाल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर पारम्परिक रूप से तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जायसवाल परिवार के घर सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, मुख्यमंत्री को यहां खाने में दाल-चांवल, खीर-पूड़ी, चेंच भाजी, जिमि कांदा, मिक्स वेज, आलू गोभी, सलाद में गाजर खीरा मूली प्याज़, छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, बीजोरी, मिर्ची, चांवल पापड़, टमाटर की चटनी और आम की चटनी परोसा गया। 

    मुख्यमंत्री को अपने अतिथि के रूप में पाकर, उन्हें अपने घर बैठकर भोजन करते देख परिवारजन खुश हुए, उन्होंने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया हमरे घर में पधारेंगे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए  संतोष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Sunday, 30 April 2023 17:09

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision