July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    समाज निर्माण में वरिष्ठजनों की भूमिका अहम, उनकी सेवा हम सबका कर्तव्य - कलेक्टर

    समाज निर्माण में वरिष्ठजनों की भूमिका अहम: कलेक्टर मुंगेली समाज निर्माण में वरिष्ठजनों की भूमिका अहम: कलेक्टर मुंगेली
    • rounak group

    वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने कार्यक्रम आयोजित
    70 वरिष्ठजनों को प्रदाय किया गया सहायक उपकरण

    मुंगेली / शौर्यपथ / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 70 वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका मुंगेली अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी और आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने 26 वृद्धजनों को श्रवण यंत्र व छड़ी तथा 44 वृद्धजनों को चश्मा व छड़ी प्रदान कर लाभांवित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर किया गया।
            इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधत करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। समाज निर्माण में वरिष्ठजनों की भूमिका अहम होती है। वरिष्ठजनों की सेवा हम सबका कर्तव्य है। कलेक्टर ने कहा कि वृद्धावस्था एक ऐसी अवस्था है, जिसमें व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है, शारीरिक सामथ्र्य भी कम हो जाता है। इस अवस्था में यदि किसी का साथ मिलता है, तो वृद्धजन बहुत खुश हो जाते हैं। उन्होंने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में वरिष्ठजनों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सियान सदन के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि जिला मुख्यालय में बहुत जल्द ही मनोरोगी व घुमंतु लोेगों को आश्रय प्रदान कर उनका देखरेख करने के लिए घरौंदा गृह आश्रय भी खोला जाएगा।
             जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हमें अपने वृद्धजनों का सेवा करना चाहिए। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें वृद्धजनों का आशीर्वाद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन घर की नींव होते हैं। हम सभी को वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए। नगरपालिका मुंगेली अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप वरिष्ठजनों के सम्मान व उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष ने वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने कहा कि जिला चिकित्सालय 24 घंटे वृद्धजनों की सेवा के लिए तत्पर है। कभी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर ईलाज कराया जा सकता है। कार्यक्रम को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक और राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संध मुंगेली के अध्यक्ष श्री धनेश सोलंकी ने भी संबोधित किया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शारदा जायसवाल ने बताया कि विगत दिनों वरिष्ठनों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किया गया था। जिसके उपरांत आज वरिष्ठनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, फार्मास्टि, सोशल वर्कर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के सचिव श्री प्रमोद पाठक, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ तिवारी ने किया। कार्यक्रम के समापन में पंचामृत जल लेकर कलेक्टोरेट परिसर स्थित गार्डन के पौधे में डाला गया और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision