
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देशन में महिला मोर्चा ने किया बुनकरों का सम्मान
दुखहरण सिंह ठाकुर
कवर्धा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन पर जिले में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 4 अगस्त से 11 अगस्त तक मनाया जा रहा है.इसके अंतर्गत आज हथकरघा बुनकरों का सम्मान कार्यक्रम कवर्धा शहर के देवागन मोहल्ला में संचालित बुनकर सहकारी संस्थान में कार्यरत कारीगर होरी लाल देवांगन,गोपाल देवागन,धुनु देवागन,नन्ही देवगन तथा विमला देवांगन का जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान किया गया . भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने इस मौके पर बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाथकरघा उद्योग को पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाई है। इस काम से जुड़कर लोग आत्मनिर्भर हो रहे है . हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है प्राचीन काल से ही बुनकर से बने हुए कपड़े का विशेष महत्व रहा है. हमारी संस्कृति और परम्पराओं को जीवंत रखने में हाथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों का महत्वपूर्ण योगदान है. महिला मोर्चा को इस सम्मान कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि इस तरह के सम्मान का आयोजन लगातार होते रहने से कार्यरत लोगों का मनोबल ऊंचा होता है,अतः ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री सविता ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष भगवतिन अहिरवार, मिडिया प्रभारी शिवानी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संतोषी जायसवाल , महामंत्री अनीता धुर्वे , प्रीति मानिकपुरी, रानी पाली, ऊषा देवागन उपस्थित थे .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
