August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने जिले में पदस्थ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश में किया गया आंशिक संशोधन

    • rounak group

    राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यालयीन कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सदस्य सचिव जिला लोक शिक्षा समिति, स्वच्छ भारत अभियान, प्रभारी अधिकारी सांसद व विधायक आदर्श ग्राम एवं समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा अनुविभाग राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ के छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन उदभूत समस्त अपील व पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन संबंधी प्रकरणों का निराकरण, सम्पूर्ण जिले के वृक्ष कटाई से संबंधित प्रकरण, सीलिंग, राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड चार-तीन (20) तबादला प्रकरण सम्पूर्ण जिला, वित्त स्थापना अंतर्गत उप जिलाधीश, राजस्व अधिकारियों, अधीक्षक, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, अवकाश नगदीकरण ग्रेज्यूटी, आंशिक अंतिम विकर्षण, विभागीय भविष्य निधि खातों में जमा राशि की स्वीकृति व भुगतान इत्यादि, अधीक्षक भू-अभिलेख व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता परिवार कल्याण निधि, समूह,बीमा योजना, अवकाश नगदीकरण, ग्रेज्यूटी, आशिक अंतिम विकर्षण, विभागीय भविष्य निधि खातों में जमा राशि तथा समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति व भुगतान इत्यादि, विवाह अधिकारी, नजूल पट्टों का नवीनीकरण एवं नजूल शाखा के ऐसे प्रकरण व नस्तियां जिसमें कलेक्टर के आदेश अनिवार्य न हो, अपर कलेक्टर के रूप में अंतिम निराकरण एवं नजूल अपील का निराकरण, नगर सेना, सूचना का अधिकार व अपीलीय अधिकारी, शस्त्र लायसेंस नवीनीकरण, सांख्यिकी व अनुज्ञप्ति एवं पासपोर्ट शाखा, सत्कार शाखा के कार्यों का पर्यवेक्षण, अनुपयोगी (डेड स्टार्क, जो 10 हजार रूपए तक की कीमत का हो) चोरी हुए 2 हजार रूपए तक के सामग्री का अपलेखन करने का अधिकार एवं वित्तीय संहिता के नियम 100 के अंतर्गत 5 हजार रूपए तक की आवर्ती व्यय की स्वीकृति के अधिकार, जिला जेल सम्पूर्ण जिले के खनिज उत्पादन के प्रकरणों का पंजीयन एवं निर्वतन, जिला कार्यालय के समस्त शाखाओं के सहायक ग्रेड- 2, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप विद्युत, टेलीफोन, पीओएल देशकों, शासकीय वाहनों के मरम्मत, टायर-ट्यूब एवं बैटरी क्रय की स्वीकृति एवं अन्य कार्यालयीन व्यय की स्वीकृति 25 हजार रूपए की सीमा तक, अध्यक्ष जिला स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति जिला राजनांदगांव, सम्पूर्ण जिला भू-अर्जन, एससीए व एसडब्ल्यूई (विशेष केन्द्रीय सहायता), जिला खनिज संस्थान न्यास, जिला विभागीय जांच अधिकारी, जिला अभियोजन एवं जुडिशियल से संबंधित कार्य, नोडल अधिकारी- राजस्व, चिटफण्ड, वनाधिकार, अनुसूचित जाति, जनजाति, श्रम विभाग, अकांक्षी जिला, अंत्यावसायी सहित कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। जारी निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन एवं नोडल अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे को नजूल अधिकारी राजनांदगांव, नजूल नामांतरण व नजूल जांच,आबादी सर्वे, भाड़ा नियंत्रक अधिकारी सम्पूर्ण जिला राजनादगांव, प्रभारी अधिकारी वित्त स्थापना शाखा, प्रभारी अधिकारी जिला नाजिर शाखा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ शाखा, राजस्व अभिलेख कोष्ठ शाखा, जनगणना शाखा, राज्योत्सव, जन सूचना अधिकारी, जिला कार्यालय एवं जिले में स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों के समय पर उपस्थिति की जांच तथा कार्यों के नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी भूईयां कार्यक्रम व भू-अभिलेख नक्शा, कम्प्यूटरीकरण योजना व नक्शा अद्यतीकरण, प्रभारी अधिकारी राहत एवं प्राकृतिक आपदा (सम्पूर्ण जिला), प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक (राजस्व एवं सामान्य), प्रभारी अधिकारी अधीक्षक शाखा, प्रभारी अधिकारी जिला भंडार, राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की जानकारी, रोस्टर के अनुसार जिला कार्यालय के शाखाओं, सभी अनुविभागीय कार्यालयों तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालयों एवं जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालयों, कोषालय व उप कोषालय का निरीक्षण, किराया औचित्य निर्धारण, राजस्व लेखापाल का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री गौतमचंद पाटिल ने प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन (सम्पूर्ण जिला), आयुक्त व शासन को भेजी जाने वाले जानकारी तैयार करना, कलेक्टर के प्रस्तुतकार व मंत्रीगणों, विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का निराकरण एवं मुख्यमंत्री सचिवालय व निवास कैम्प कार्यालय से प्राप्त पत्रों का निराकरण, समय-सीमा पत्रों का निराकरण, अल्प बचत, सिटीजन चार्टर, विकास शाखा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग, जनदर्शन, पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, शिकायत एवं सतर्कता, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का कार्यभार दिया गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी चिप्स- जिला ई-गर्वेनेश सोसायटी, प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक-1 एवं 2, प्रभारी अधिकारी जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आवास आबंटन, प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा (विभिन्न परीक्षाएं), प्रभारी अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास, लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर, यातायात, जिला सड़क सुरक्षा, परिवहन, जिला वक्फ बोर्ड, संख्यक कल्याण, नगर पालिक व प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री घोषणा, जिले की अधिकारिक वेबसाईट के लिये वेब सूचना प्रबंधक व नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन को प्रभारी अधिकारी एससीए व एलडब्ल्यूई (विशेष केन्द्रीय सहायता), संजीवनी कोष के प्रकरणों में भाग-2 पर कलेक्टर की ओर से, आवक-जावक शाखा, कम्प्यूटर मुद्रण शाखा, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय, वैध वारिसान, मुख्य प्रतिलिपिकार, प्रभारी अधिकारी प्रपत्र एवं लेखन सामग्री भण्डार, शपथ पत्र, निवास, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र का सत्यापन, कोष लेखा एवं पेंशन, पुरातत्व एवं संग्रहालय 12-20 सूत्रीय शाखा, कलेक्टर व्दारा किये गये निरीक्षण पर पालन प्रतिवेदन प्राप्त करना, नीति आयोग, नोडल आफिसर रेडक्रास का दायित्व सौंपा गया है। आदेशानुसार कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्ती अपर कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सप्ताह में एक दिन डोंगरगढ़ लिंक कोर्ट में उपस्थित रहेंगी। साथ ही अपर कलेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक आपदा अंतर्गत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों में स्वीकृति की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व शामिल है। *लिंक ऑफिसर-* अपर कलेक्टर श्रीमती नवीन प्रताप सिंह तोमर - संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा - डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाधे डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाधे - डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे - डिप्टी कलेक्टर श्री गौतमचंदन पाटिल डिप्टी कलेक्टर गौतमचंदन पाटिल - डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव - डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन - डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision