
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ-साथ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आयोजन के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आदि योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा सभी हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने को प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जिले के निर्धारित स्थानों पर प्रचार रथ का आगमन होगा। रथ के आगमन होने पर सर्वप्रथम रथ का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश भी सुनाया जाएगा। इसके अलावा दो मिनट की ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर उसका वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान टी.बी. एवं सिकलसेल आदि बीमारियों का जाँच भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु फाॅर्म भराने के अलावा चयनित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी प्रदान किया जाएगा। श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ कार्य कराने के निर्देश भी दिए। आयोजन के दौरान उन्होंने संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, स्कूलों के प्रधान पाठकों के अलावा सहकारी समितियों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
