
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में होंगे मुख्य अतिथि
राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी की मुख्य अतिथियों की सूची
रायपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में कल 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर जिले में तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा जिले में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी प्रकार महासमुंद जिले में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, गरियाबंद जिले में लोकसभा सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में विधायक श्री टंकराम वर्मा, धमतरी जिले में विधायक श्री अजय चन्द्राकर, दुर्ग जिले में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद जिले में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, बेमेतरा जिले में विधायक श्री दीपेश साहू, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरिया जिले में विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, सूरजपुर जिले में विधायक श्री भूलनसिंह मराबी, सरगुजा जिले में विधायक श्री राजेश अग्रवाल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विधायक श्री रामविचार नेताम, जशपुर जिले में विधायक सुश्री रायमुनि भगत, मुंगेली जिले में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जांजगीर-चांपा जिले में सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, कोरबा जिले में विधायक श्री लखन लाल देवांगन, सक्ती जिले में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, रायगढ़ जिले में विधायक श्री ओपी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक श्री अनुज शर्मा, सुकमा जिले में विधायक श्री विनायक गोयल, बीजापुर जिले में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा जिले में विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर जिले में विधायक श्री किरण देव, नारायणपुर जिले में विधायक श्री केदार कश्यप, कांकेर जिले में विधायक श्री आशाराम नेताम, कोण्डागांव जिले विधायक सुश्री लता उसेंडी विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
