Google Analytics —— Meta Pixel
April 22, 2026
Hindi Hindi

कलेक्टर ने बालगृह का किया औचक निरीक्षण

  • rounak group

बच्चों से बातचीत कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का लिया जायजा
मुंगेली /शौर्यपथ  /कलेक्टर श्री राहुल देव ने महाकौशल विकास समिति द्वारा संचालित बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां निवासरत बालकों से बातचीत कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली और शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवतायुक्त पौष्टिक भोजन बच्चों को प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होंने बालकों के लिए अतिरिक्त कम्प्यूटर, कोचिंग के लिए अतिरिक्त शिक्षक और वाहन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मुंगेली श्री प्रवीण तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)