September 17, 2024
Hindi Hindi

अतिथि देवो भव : जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का हो रहा स्वागत

जनदर्शन का आगाज : बड़ी संख्या में आवेदक जुट रहे मुख्यमंत्री निवास में

रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के मुखिया ने आम जनता की शिकायतों / समस्याओ को दूर करने के लिए अहम् पहल करते हुए प्रत्येक गुरुवार जनदर्शन का आगाज किया जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे व उनकी समस्याओ को एक परिवार के मुखिया के तौर पर सुनते हुए उन्हें दूर करने की दिशा में पहल करेंगे . २७ जून से मुख्यमंत्री जन्दर्षा का आगाज हो गया . अपने मुखिया से अपनी तकलीफों को बाँटने आये लोगो का सीएम हौस में मुख्यमंत्री साय ने अतिथि देवो भव: की परम्परा का निर्वहन करते हुए स्वागत किया एवं सभी से आत्मीयता से मुलाकात की .


  बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं।
  जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य  को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।

   

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)