Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - कांग्रेस की योजनाएं बंद कर दी, फिर भी कर्ज पर कर्ज ले रही साय सरकार - राहुल तिवारी Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

कांग्रेस की योजनाएं बंद कर दी, फिर भी कर्ज पर कर्ज ले रही साय सरकार - राहुल तिवारी

  • rounak group

0 विष्‍णु के सुशासन पर असफल सरकार का टैग

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्‍ता राहुल तिवारी ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सरकार की कर्ज लेने की नीति को चिंताजनक बताया है। उन्‍होंने कहा कि, चंद महीनों में ही इस नई नवेली सरकार ने 32 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। इसके बाद वे एक बार फिर एक हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। विष्‍णुदेव सरकार की ये परंपरा राज्‍य पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

राहुल ने कहा कि, 9 महीनों की विष्‍णुदेव साय सरकार में महतारी वंदन योजना ही संचालित हो पा रही है। उसमें भी जैसा वायदा भाजपा ने चुनाव के दौरान किया था वैसे मानदंड नहीं अपनाए गए हैं। आज भी कई महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के व्‍यक्ति तक सीधी मदद पहुंचाने का जिम्‍मा उठाया था और वायदा निभाया था। भाजपा ने सत्‍ता में आते ही ऐसी अनेकों योजनाओं को बंद कर दिया। ग्रामीण परिवेश के बढ़ते विकास को वे पचा नहीं सके।

ध्रुवीकरण और पूंजीवाद की विचारधारा वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश को कई मोर्चों पर पीछे धकेलने का प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा कि, आंकड़े बता रहे हैं कि इस सरकार ने कुछ ही महीनों में 32 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। इसके बाद अब आरबीआई से दोबारा कर्ज लेने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज जी ने कहा है कि, साय सरकार ने रिजर्व बैंक को एक बार फिर 1000 करोड़ की प्रतिभूतियां को बेचने का प्रस्ताव दिया है। 17 सितंबर को प्रतिभूतियों की नीलामी प्रस्‍तावित है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार की स्थिति पर मुख्‍यमंत्री की आलोचना की है जो कि उचित भी है।

प्रवक्‍ता तिवारी ने कहा कि, पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को भाजपा ने प्रदेश में वित्‍त की कमान सौंपी है। उन्‍होंने पिछले बजट सत्र में छत्‍तीसगढ़ की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए। उन्‍होंने राज्य स्थापना के दिन 1 नवंबर को अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047 पेश करने की बात कही है। लेकिन इससे पहले ही बढ़ते कर्ज की स्थिति कई तरह की शंकाएं पैदा कर रही है। इससे पहले भाजपा के विधानसभा चुनावी वायदों में शामिल रायपुर, भिलाई और दुर्ग को दिल्‍ली के एनसीआर के तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब सरकार इस पर होंठ तक नहीं हिला रही है। अलबत्‍ता पिछले महीनों में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। कई राहत की योजनाएं ठप कर दी गई हैं। पूर्ववर्ती सरकार को लेकर दावे करते हुए तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस जनता के लिए न्‍याय का पथ आगे बढ़ा रही थी जिस पर भाजपा ने अड़ंगा डाला है। आर्थिक, सामाजवाद के मोर्चे पर सरकार असफल है और इसके लक्षण अभी से नज़र आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, भाजपा सरकार दिल्‍ली के इशारों पर फैसला ले रही है। यहां पर्दे के पीछे कोई और ही फिल्‍म चल रही है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)