
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उप मुख्यमंत्री साव लोरमी में दहशरा उत्सव में हुए शामिल
अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी की आप सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं : उप मुख्यमंत्री साव
मुंगेली/लोरमी / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में प्रतीकात्मक रूप से अधर्म, असत्य, अन्याय के प्रतीक दशानंद रावण के पुतले का दहन किया। साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का भी दहन किया। वहीं लोरमी में दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवारजनों को सोनपत्र दिया। मैदान में उत्सव देखने पहुंचे लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और प्रभु श्री राम के आदर्श व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।
उप मुख्यमंत्री साव ने सबसे पहले मुंगेली के बीआर साव उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फिर लोरमी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से आपके बीच आने का अवसर मिला है। यह आयोजन राम के ननिहाल में हो रहा है। भगवान राम हमारे भाँचा है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दशहरा है। देश और प्रदेश में दशहरा उत्साह से मना रहे हैं।
श्री साव ने कहा कि, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा हम सबको संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है। इसलिए संपूर्ण समाज आज इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। सभी को प्रभु श्री राम के आदर्श के साथ सशक्त भारत का संकल्प लेना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.