July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मिर्च की खेती से किसान सायो को मिला रोजगार का बेहतर अवसर

    • rounak group

    अच्छी खेती करके साल में कमा रहे एक लाख रूपए
    जशपुरनगर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा जिले के किसानों को साग सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि उन्हें  रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके।   जिला प्रशासन के अंतर्गत उद्यान विभाग के  द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  जिले के किसानों को उद्यान विभाग द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्नत फसल उत्पादन करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के  मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के  श्री अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देश में किसान सब्जी की खेती की  ओर आगे बढ़ रहे है।
                इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान श्री सायो  ने उद्यानिकी विभाग से तकनिकी मार्गदर्शन लेकर मिर्च के पौध रोपण किया गया है।
                  किसान श्री सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें मिर्च के महत्व एवं लाभ के विषय के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया एवं स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में मिर्च का पौध रोपण किया।  स्थानीय बाजार के साथ आस-पास के क्षेत्र में मिर्च का अच्छा मांग होने सीजन अनुसार उन्हें  एक लाख रूपए का आमदनी प्राप्त हो गया है।  वे खेती करके  संतुष्ट हैं।  
                  किसान श्री सायो  के पास कुल 3.606  हे. भूमि है। जिनका सिंचित रकबा 0.3000  हेक्टेयर है। वर्ष 2023-24 स्वयं के साधन से रकबा 0.3000 हे. में मिर्च का पौध रोपण किया गया था।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision