August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ प्रत्येक क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है - श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

    • rounak group

    नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह
    मुख्य अतिथि ने की जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना, हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
    बालोद/शौर्यपथ / अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर प्रगति के सोपानों को तय करते हुए प्रत्येक क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है। श्री कोर्सेवाडा आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्पस्थित थे। इस अवसर पर बालोद जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमांे से सराबोर रहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक  संस्था लोकरंग  अर्जुन्दा एवं मयारु मोर लाटाबोड़ के अलावा छात्र-छात्राओं ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू सहित पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू, श्री प्रीतम साहू एवं श्री दयाराम साहू के अलावा कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत, वनमण्डलाधिकारी श्री बी एस सरोटे, श्री के सी पवार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर, श्री प्रमोद जैन, श्री सुरेन्द्र सिंह देशमुख सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा ने कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के कुशल नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
              समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के आशीर्वाद से हमें छत्तीसगढ़ राज्य का सौगात मिला है। जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा निरंतर सजाने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर देश को विश्व गुरू बनाने का कार्य किया जा रहा है। श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार वाले जनता को जो वायदा किया है उसे पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास प्रदान करने तथा महतारी वंदन योजना के अंतरंग महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार की राशि प्रदान करने के अलावा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आदि योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
               जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि  विगत 24 वर्षों में प्रगति के सोपानों को तय करते हुए प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित राज्य के नाम से जाने वाला छत्तीसगढ़ आज एक आत्मनिर्भर राज्य बनकर आज देश और दुनिया में अपना विशिष्ट स्थान कायम किया है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में बालोद जिले में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिले में राज्य शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन के उपलब्धि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की। समारोह में अतिथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री अशोक जोशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, श्री आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision