September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नगर पालिका आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए संशोधित समय सारणी जारी

    • doing of business

          मोहला/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में संशोधित समय सारणी जारी किया गया है। जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार 20 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 24 नवंबर को किया जाएगा। प्रारूप क 01 में  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ती प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित किया गया है। प्रारूप क 01 में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित किया गया है। दावा आपत्ति का निराकरण के विरुद्ध अपील करने की अंतिम तिथि दावा आपत्ति निराकरण होने के 5 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है। सॉफ्टवेयर में परिवर्तन संशोधन विलोपन करने की तिथि 5 दिसंबर निर्धारित किया गया है। चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ़ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने की तिथि 7 दिसंबर निर्धारित किया गया है। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना एवं अनुपूरक सूची का मूल सूची के साथ संलग्न करने की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision