July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक तरक्की एवं उन्नति का खुला द्वार

    सांय-सांय योजनाओं का लाभ देने के लिए किसानों ने शासन-प्रशासन का जताया आभार सांय-सांय योजनाओं का लाभ देने के लिए किसानों ने शासन-प्रशासन का जताया आभार
    • rounak group

       मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने, फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए न केवल किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है, बल्कि इससे मिलने वाली राशि का उपयोग करके किसान अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। उनके जीवन में आर्थिक उन्नति का द्वार खुल गया है। किसान ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरण खरीदकर व नवीन तकनीकों का प्रयोग करके खेती-किसानी से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।
        मुंगेली जिले के ग्राम डाड़गांव के किसान चंद्रिका प्रसाद बताते हैं, कि पिछली सरकार में अंतर की राशि चार किश्तों में मिलने के कारण किसी बड़े कार्य के लिए सोच नहीं पाते थे। उनका सपना ट्रैक्टर खरीदकर बेहतर तरीके से खेती-किसानी करने का था। विष्णुदेव साय सरकार में उनका यह सपना साकार हो गया। कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 90 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। वह इस राशि से अपने लिए ट्रैक्टर खरीदा है। जिसके माध्यम से अब वे खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों को आसानी से कर पा रहे हैं। साथ ही ट्रैक्टर की किश्त जमा करने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
       बता दें कि शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। इससे न केवल किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है, बल्कि किसानों के मान-सम्मान में भी वृद्धि हुई है। विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद योजना के तहत मार्च 2024 में जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसानों के खाते में 512.23 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इससे न सिर्फ चंद्रिका प्रसाद बल्कि कई ऐसे किसान है, जिनके जीवन में बदलाव आया है। साय सरकार में किसानों को कृषक उन्नति योजना सहित विभिन्न योजनाओं का सांय-सांय लाभ मिल रहा है। जिससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसानों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार भी जताया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision