
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
बालोद/शौर्यपथ /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बालोद विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामों में चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगतरा के शासकीय प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण कर स्कूल में छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्र हिमांचल, जीविका एवं नेहूल से 12 एवं 13 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों द्वारा निःसंकोच पहाड़ा सुनाए जाने पर सीईओ डाॅ. कन्नौजे प्रसन्नचित हुए। इस दौरान सीईओ ने बच्चों को पेड़ के महत्व की जानकारी दी तथा स्कूल परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया गया। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने स्कूल के मध्यान्ह कक्ष में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर स्थित पुष्प वाटिका में सेमी, गोभी, बैंगन एवं भिण्डी सब्जी के रोपे गए पौधे का अवलोकन भी किया।
जिला पंचायत के सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम जगतरा में कुंआ निर्माण कार्य का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जगतरा में कुल 44 कुंआ निर्माण का कार्य स्वीकृत है। जिसमें से 34 कुआं निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चूका है। सीईओ ने ग्राम जगतरा में निर्माणाधीन आवास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवास के हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित जिला एंव जनपद अधिकारियों को आवास निर्माण में मटेरियल, राजमिस्त्री सहित अन्य समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने ग्राम पंचायत उमरादाह के आश्रित ग्राम चरोटा में निर्मित स्टाॅप डेम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओपी साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ आरईएस सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
