Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मुंबई से इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मुंबई से इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

  • rounak group

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ पुलिस ने ‘‘मिशन साइबर सुरक्षा’’ के तहत एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारतीयों से ठगी कर क्रिप्टोकरेंसी (USDT) खरीदकर उसे कम्बोडिया स्थित चीनी ठगों तक भेजता था। आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी को पुलिस ने मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने भारतीय बैंक खातों का उपयोग कर 60 से अधिक खातों में करीब 5 करोड़ रुपए का लेन-देन किया। आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी ने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर भारत में विभिन्न बैंक खाते उपलब्ध कराए और उन खातों में ठगी की रकम प्राप्त होने के बाद, उसे एटीएम से निकालकर क्रिप्टोकरेंसी (USDT) खरीदी। फिर, इस क्रिप्टोकरेंसी को अपने भारतीय और चीनी साथियों तक कम्बोडिया भेजा। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को 10 फरवरी 2025 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और 11 फरवरी को राजनांदगांव लाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने भारतीयों से ठगी के लिए फर्जी निवेश कंपनियों जैसे SHADI.COM, ADONI One ग्रुप और CISCO के नाम से काम किया। पुलिस ने पहले भी इस गिरोह के चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें श्रेणिक कुमार सांघवी, शुभम तिवारी और दीपक नरेडी शामिल हैं। आरोपियों के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी। राजनांदगांव पुलिस का कहना है कि ‘‘मिशन साइबर सुरक्षा’’ के तहत ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेंगी, ताकि साइबर अपराधों पर कड़ी नकेल कसी जा सके।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)