Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - कलेक्टर ने की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा Google Analytics —— Meta Pixel
June 25, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

कलेक्टर ने की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

  • rounak group

संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा
बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा को सभी के लिए आवश्यक बताते हुए जिले में इस दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी जिले में कुपोषण की रोकथाम तथा समाज के बुजुर्ग, बेसहारा, दिव्यांग आदि समाज के जरूरतमंद लोगों के देखभाल एवं उन्हें जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश सूर्यवंशी, मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ. आरके श्रीमाली, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित उप संचालक समाज कल्याण विभाग तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के पुराने भवनों के अलावा निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत भवनों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला चिकित्सालय बालोद में चिकित्सकों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के कुल स्वीकृत पद के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत स्टाफ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुँचाने हेतु शुरू किए गए 108 एवं महतारी एक्सपे्रस के संचालन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इसकी माॅनिटरिंग हेतु विभाग द्वारा किए गए व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला चिकित्सालय बालोद में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पानी की समुचित उपलब्धता हेतु किए गए उपायों के संबंध में  भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को तलब कर जिला चिकित्सालय बालोद में पानी की समुचित आपूर्ति की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण अभियान, टीबी उन्मूलन के कार्य पोषण पुनर्वास केन्द्रों की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा विभाग की बैठक में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार तथा विभागीय कार्यों की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मरकले ने जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी देते हुए, जिले में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, किचन शेड निर्माण, पीएमश्री स्कूलांें के संचालन, आरटीई के तहत् प्रवेश, विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने, छात्र दुर्घटना बीमा योजना, स्कूलों के भवन की स्थिति, शौचालय निर्माण आदि की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने आगामी दिनों में समर कैम्प के आयोजन को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक तैयारियाॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में जेईई और नीट की तैयारियों के लिए चलाए जा रहे कोचिंग क्लास की भी जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि उक्त कोचिंग के संचालन की स्थिति का अवलोकन करने वे स्वयं निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने सभी मिलकर कार्य करें।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में जिले में पोषण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में सुपोषण के क्षेत्र में विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों, परियोजना और कार्यरत कर्मचारियांे की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के भवनों, निर्माणाधीन भवनों की स्थिति, केन्द्र में पेयजल की उपलब्धता आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभाग में संचालित नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने जिले में संचालित सखी सेंटर में प्राप्त प्रकरणों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी केन्द्र प्रशासक से ली। उन्होंने घरेली हिंसा नवा बिहान योजना के संचालन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत संचालित बालक कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाईन सहित बाल विवाह के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में 06 संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से बुजूर्ग, दिव्यांगजनों, मानसिक रूप से कमजोर, नशे से पीड़ित व्यक्तियों के बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी संस्थानों के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने पेेंशन हितग्राहियों की संख्या, दिव्यांगजनों के यूडीआईडी सहित अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)