July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मदकूदीप में 36 करोड़ 97 लाख रूपए से अधिक का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

    • rounak group

    केंद्रीय राज्य मंत्री एवं डिप्टी सीएम सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए
    मुंगेली/शौर्यपथ /पथरिया विकासखण्ड के मदकूदीप स्थित अष्टभुजी गणेश मंदिर परिसर में 36 करोड़ 97 लाख रूपए से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
    कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मार्च को क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। गरीबों के लिए पक्के मकान निर्माण, राशन वितरण और स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं सड़कों, रेलवे लाइनों और एयरपोर्टों के विस्तार के जरिए क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती दी जा रही है। उन्होने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील भी की।
       उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया जा रहा है, विकास के जो काम रूके हुए थे, उसे पूरा किया जा रहा है। मदकूद्वीप मांडूक्य ऋषि का आश्रम है। इसका सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व है। साथ ही यहां की वनस्पतियां कई प्रकार की औषधियों से भरपूर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास और गौरव को आगे बढ़ाने लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मद से क्षेत्र के विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की।
         बिल्हा विधायक कौशिक ने कहा कि मदकूद्वीप का ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व है। यहां मांडूक्य ऋषि का आश्रम है। इसका संरक्षण होना चाहिए। साथ ही गौ संवर्धन के लिए भी विशेष प्रयास होना चाहिए। उन्होंने करोड़ों रूपए के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिया उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सलफा-चुनचुनिया मार्ग निर्माण के साथ मदकू द्वीप में रेस्ट हाउस के जीर्णाेद्धार की मांग की। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि इस स्थान को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिले और पर्यटन के रूप में स्थापित हो। उन्होंने समाज में एक व्यापक जनजागृति लाने और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। संत श्री रामरूपदास महात्यागी ने बताया कि मदकूद्वीप का प्राचीन नाम मांडूक्य द्वीप था, यहीं पर मांडूक्य ऋषि ने मुण्डकोपनिषद की रचना की है। इसी उपनिषद में ‘‘सत्यमेव जयते’’ का उद्घोष हुआ है, जो कि भारत का राष्ट्रीय वाक्य है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाना अपनी प्राथमिकता में बताया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जिले के विकास के लिए जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसके लिए वे सतत प्रयास करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    36 करोड़ 97 लाख रूपए से अधिक का किया गया भूमिपूजन और लोकार्पण
      कार्यक्रम में 36 करोड़ 97 लाख 28 हजार रूपए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, इनमें 36 करोड़ 65 लाख 11 हजार रूपए का भूमिपूजन तथा 32 लाख 17 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है। लोक निर्माण विभाग मुंगेली संभाग अंतर्गत 284.84 लाख रूपए की लागत से 03.50 किलोमीटर सरगांव से खपरी सड़क मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण, 375.23 लाख रूपए की लागत से 03.60 किलोमीटर बैतलपुर मदकू मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण, 446.32 लाख रूपए की लागत से 4.44 किलोमीटर करही से चुनचुनिया मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण, 2170.36 लाख रूपए की लागत से 12 किलोमीटर सरगांव से साकेत मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण, 117.49 लाख रूपए की लागत से 01.40 किलोमीटर परसदा से केवईया मार्ग का निर्माण कार्य, 150.40 लाख रूपए की लागत से 01.75 किलोमीटर लमती से मचहा मार्ग का निर्माण कार्य, 75.23 लाख रूपए की लागत से ग्राम कंचनपुर में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुंगेली अंतर्गत 12.66 लाख रूपए व 07.94 लाख रूपए की लागत से मदकूद्वीप में पचरी निर्माण कार्य, 19.64 लाख रूपए की लागत से मदकूद्वीप में रिटेनिंग वॉल एवं पिचिंग कार्य और 05 लाख रूपए की लागत से मदकूद्वीप में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह मंडी समिति अंतर्गत 32.17 लाख रूपए की लागत से मदकूद्वीप में 01 नग कवर्ट शेड, सीसी रोड निर्माण और इंटरलाकिंग कांक्रीट ब्लाक का लोकार्पण किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision