July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आयुष्मान कार्ड बनाने वनांचल सहित गांव में दिखा उत्साह

    • rounak group

    नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या के बावजूद एक ही दिन में बने 36 हजार 800 से अधिक कार्ड
    महाभियान अब 23 मई तक
       मुंगेली /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज आयुष्मान महाभियान चलाया गया। इस दौरान नेटवर्क एवं सर्वर संबंधी समस्या के बावजूद भी 36 हजार 800 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। महाभियान को 01 लाख का लक्ष्य हासिल करने दो दिन और बढ़ाया गया है, ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा की इस महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना से शतप्रतिशत लोगों को आच्छादित किया जा सके। अब यह महाभियान 22 और 23 मई को और चलेगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने महाभियान में लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने और जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उन्हें अपना कार्ड बनवाने की अपील की है।
         गौरतलब है आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवार को 05 लाख तक निःशुल्क ईलाज और एपीएल राशन कार्डधारियों को 50 हजार रुपए तक निःशुल्क उपचार की सुविधा देश के पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। इसी तहर आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 70 वर्ष प्लस वरिष्ठ नागरिकों के लिए 05 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान महाभियान के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाने वनांचल सहित जिले के सभी गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर, शिविर व स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से चिन्हित लोगों के आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मुनादी भी कराया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत मानिटरिंग भी की जा रही है। इसके साथ ही कॉल सेंटर एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी सतत निगरानी की जा रही है।
        जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है। गांव-गांव में सर्वे टीम भेज कर आयुष्मान कार्ड से छूटे हुए पात्र लोगों को चिन्हांकित किया गया है। तत्पश्चात कार्य योजना बनाकर इस मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है। वनांचल के गांव में भी शत प्रतिशत आयुष्मान कवरेज देने के लिए भी व्यापक पहल की गई। छूटे हुए पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से लाभान्वित करने के लिए 10 गांवों का क्लस्टर बनाया गया। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए 03 हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें आरएचओ, सीएचओ, सहायक ग्रेड 03, रोजगार सहायक, शिक्षक एवं वीएलई शामिल है। कर्मचारी घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र लोगों का आधार कार्ड या राशन कार्ड अद्यतन करते हुए आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। अभियान शुरू होने के पूर्व सर्वे के दौरान ही महज दो दिन में 08 हजार 600 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके थे। जिसे मिलाकर अब तक 45 हजार से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। तेज गर्मी और फिर लोरमी के कुछ क्षेत्रों मे बारिश के वजह से आयुष्मान कार्ड बनाने में बाधा आई। जिला प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने लोरमी क्षेत्र के अचानकमार टाईगर राजर्व क्षेत्र मे रहने वाले हितग्राहियों को खुड़िया, लोरमी, केंवची और बिलासपुर के शिवतराई में शिविर लगाकर वहां तक पहुंचने हेतु विशेष बसों और वाहनो की भी व्यवस्था की थी। शिविर स्थलों पर आगंतुको हेतु भोजन, नाश्ता और पेयजल की भी व्यवस्था पंचायतों और विभागों के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा रखी गयी थी । सभी गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले टीम के लोग गावों मे  सुबह 06 बजे से ही  पहुंच कर कार्ड बनाना शुरू कर लिये थे। जिला प्रशासन ने जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु इस पूरे सप्ताह को आयुष्मान सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision