December 07, 2025
Hindi Hindi

ग्राम जबरटोला में 58 क्विंटल संदिग्ध धान जप्त

ग्राम जबरटोला में 58 क्विंटल संदिग्ध धान जप्त ग्राम जबरटोला में 58 क्विंटल संदिग्ध धान जप्त
  • Ad Content 1

  मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार पुलिस से प्राप्त सूचना पर आज प्रशासनिक टीम द्वारा ग्राम जबरटोला (भर्रीटोला) में कार्रवाई की गई।
इस दौरान तहसीलदार सुश्री शुभांगी गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस अमला उपस्थित रहें। जांच के दौरान दो पिकअप वाहनों में कुल 58 क्विंटल धान पाया गया, जिसमें से केवल 48 क्विंटल धान का ही अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत किया गया।
वाहन चालक, वाहन प्रभारी एवं क्रयकर्ता से पूछताछ में अनुज्ञा पत्र की शर्तों तथा धान परिवहन के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया और अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि वाहन पखांजुर से आ रहा था, लेकिन धान कहां ले जाया जा रहा था, यह स्पष्ट नहीं किया जा सका। पुलिस गश्त के दौरान संदेह के आधार पर वाहनों को रोका गया था।
स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासनिक टीम ने कुल 58 क्विंटल धान तथा दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित थाने के सुपुर्द किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और अनियमित धान खरीदी-बिक्री पर जिले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)