
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कोरबा/शौर्यपथ। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क डामरीकरण परियोजना का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम कोरबा द्वारा कुमगरी मुख्य चौक से पंडाल होते हुए प्राथमिक शाला कुमगरी तक सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंत्री देवांगन ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों के दौरान नगर निगम कोरबा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि अनेक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 54 में अब तक 93 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 3.5 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है और केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मुकुंद सिंह कंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री देवांगन ने क्षेत्र की जर्जर सड़क के नवीनीकरण का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मंत्री देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
