
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति को संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
दैनिक शौर्यपथ | महासमुंद जिला ब्यूरो: संतराम कुर्रे
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति एवं भुरकोनी क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि दिनेश कुमार अग्रवाल को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के निर्णय का स्वागत किया।
नवनियुक्त जिला सहसंयोजक दिनेश कुमार अग्रवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसका पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।"
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश कुमार अग्रवाल के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से व्यापारी प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
