September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सेवा संकल्प बने जनभागीदारी और सेवा भावना का स्थायी माध्यम , 23 सितंबर से शुरू होंगे सेवा एवं दान उत्सव के व्यापक आयोजन-मुख्य सचिव

    • doing of business

      रायपुर / शौर्यपथ / मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान को महज आयोजन न बनाकर जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का स्थायी माध्यम बनाया जाए। प्रदेश में अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित हो रहा है।
    मुख्य सचिव ने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं युवा संगठनों तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक एवं तहसील स्तर के शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा केंद्र की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने को कहा।

    23 से 25 सितंबर और 2 से 8 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
    ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 23 से 25 सितंबर तक नगरीय निकायों और 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा एवं दान उत्सव आयोजित होगा। इसमें स्वच्छता, अन्न-वस्त्र दान, विद्या दान, कौशल एवं ज्ञान दान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, अंगदान-देहदान, स्वास्थ्य जांच, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण जैसी गतिविधियां होंगी। NCC, NSS, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक एवं युवा संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित कर गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
    अंग एवं देहदान करने वाले परिवारों को सम्मानित करने तथा अंगदान के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत स्थानीय प्रजातियों के 10 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

    सेवा सेतु शिविरों के प्रकरणों का हो समयबद्ध निराकरण
    मुख्य सचिव ने सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। दान उत्सव में जलस्रोतों की सफाई, प्लास्टिक विरोधी अभियान, महा रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, महा अन्नदान, गरिमा किट, बुक ट्री, स्कूल किट और वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग जैसी गतिविधियां भी होंगी। जरूरतमंदों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों तक इनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
    मुख्य सचिव ने गिरदावरी सर्वे में शुद्धता, जल जीवन मिशन में 15 अक्टूबर तक नल कनेक्शन एवं उन्हें क्रियाशील करने की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
    उन्होंने कलेक्टरों से कहा, “आप जिले के लीडर हैं”, इसलिए अभियान का प्रभावी नेतृत्व कर परिणाम सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी गतिविधियों की जानकारी गूगल शीट में दर्ज कर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
    वीडियो कॉन्फ्रेंस में जीएडी सचिव अविनाश चम्पावत, आईटी सचिव अंकित आनंद, आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल सहित संभागायुक्त, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision