November 11, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    16 सिंचाई योजनाओं के लिए 64.43 करोड़ मंजूर, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

    • doing of business

    महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी और बालोद में एनीकट, जलाशय, नहर लाइनिंग व जीर्णोद्धार के होंगे कार्य

    रायपुर / शौर्यपथ। राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 64 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि से एनीकट निर्माण, जलाशयों के जीर्णोद्धार, नहरों के सुदृढ़ीकरण एवं लाइनिंग, जलद्वारों के नवीनीकरण तथा अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से विभिन्न क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई सुविधा का विस्तार मिलेगा।

    महासमुंद में छह योजनाओं को मंजूरी

    महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली में कटंगी नाला पर एनीकट निर्माण के लिए 3 करोड़ 52 लाख 99 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कुन्ती नाला व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य, नहर एवं सीसी लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं, जिससे 170 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा।

    पिथौरा विकासखंड के राजाडेरा जलाशय की नहर के सुदृढ़ीकरण एवं लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 95 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे 76 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जामली जलाशय के विभिन्न कार्यों के लिए 4 करोड़ 24 लाख 5 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं, जिससे 202 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। परसदा जलाशय के मरम्मत, रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 22 लाख 82 हजार रुपए तथा छपोराडीह जलाशय की नहरों की लाइनिंग, रिमॉडलिंग और पक्के स्ट्रक्चरों के उन्नयन के लिए 3 करोड़ 97 लाख 87 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्रमशः 166 और 103 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    बलौदाबाजार-भाटापारा और गरियाबंद में भी कार्य

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की मोहतरा टार बांध योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 27 लाख 88 हजार रुपए तथा बिटकुली जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 96 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनसे क्रमशः 50 और 134 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    गरियाबंद जिले में पतोरा व्यपवर्तन के शीर्ष जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपए, गनियारी जलाशय के शीर्ष कार्य, वेस्ट वियर मरम्मत, मुख्य नहर रिमॉडलिंग एवं सीसी लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 66 लाख रुपए और ठाकुर देव जलाशय के शीर्ष, मुख्य नहर, शाखा नहर एवं लाइनिंग कार्यों के लिए 4 करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों से क्रमशः करीब 84, 144 और 80 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    धमतरी और बालोद में भी स्वीकृति

    धमतरी जिले के राजाडेरा लघु जलाशय के जलद्वार के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 65 लाख 7 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्य पूर्ण होने पर करीब 285 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने की जानकारी दी गई है। महानदी पर निर्मित खट्टी एनीकट के संरक्षण एवं जलद्वार के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    बालोद जिले के ग्राम मारीदेवरी में खरखरा नदी के बाएं तट पर शीतला मंदिर के पास घाट एवं तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं तांदुला, गांदली और खरखरा जलाशयों में विद्युतीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए 4 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपए तथा तांदुला परियोजना के सकरौद वितरक नहर के विभिन्न माइनरों से संबंधित कार्यों के लिए 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    जल संसाधन विभाग के इन कार्यों से सिंचाई तंत्र के सुदृढ़ीकरण के साथ किसानों को जल उपलब्धता बेहतर होने और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision