
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की पुरस्कारों की घोषणा, दुर्ग जिले की साधना यादव, दुर्गा प्रसाद पारकर और चेतन लाल देवांगन सहित कई प्रतिभाओं का चयन
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2026 में प्रदेश की 36 श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुरस्कारों की घोषणा की। इन सम्मानों के माध्यम से आदिवासी उत्थान, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, कला-संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, चिकित्सा और लोक परंपराओं के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण प्रदेश की प्रतिभाओं की विशिष्ट उपलब्धियों और समाज एवं राज्य के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ऐसे सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी प्रतिभा और क्षमता के माध्यम से समाज तथा प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
