
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
0 बायोगैस प्लांट के संभावित प्रभावों पर हुई चर्चा, ग्रामीणों के हितों को सर्वोपरि रखने का दिया आश्वासन
खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नवागांव कवर में आज डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ग्रामीणों के बीच पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, आशंकाओं एवं आपत्तियों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही प्रस्तावित बायोगैस प्लांट के संभावित प्रभावों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जनचौपाल में ग्रामीणों ने प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर अपनी बात रखी। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं, सहमति और हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। ग्रामीणों की आवाज को अनसुना कर कोई भी निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा। इस विषय को संबंधित अधिकारियों एवं शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर ग्रामीणों के जीवन, पर्यावरण और जनहित से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की मांगों और भावनाओं के अनुरूप ही इस विषय पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर तेजराम वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मूढ़ीपार, उत्तम सिंह ठाकुर, श्रीमती आरती रिंकू महोबिया, सुरजीत सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, चंद्रेश यदु, देवकांत यदु, रिंकू महोबिया, कमलेश वर्मा सरपंच गाड़ाघाट, ओम झा, सरपंच नवागांव कवर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
