
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद विजय बघेल पहुंचे गृह ग्राम भेंड्रा, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
बालोद / शौर्यपथ। दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। बुधवार को बालोद जिले के उनके गृह ग्राम भेंड्रा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, सतनामी समाज की गुरु दीदी प्रियंका तथा पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यवहार को किया याद
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, आम लोगों से आत्मीय जुड़ाव और सरल व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सभी ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरन लाल साहू, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन तथा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
