November 11, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

    • doing of business

    31 जनवरी 2027 को होगी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, 2 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

    विलंब शुल्क के साथ 6 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, एनटीए ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

     

    रायपुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    6 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन का अवसर मिलेगा। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

    25 जनवरी से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

    एनटीए के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी तथा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

    कक्षा छठवीं की परीक्षा 150 मिनट की होगी और इसे 13 माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। वहीं कक्षा नौवीं की परीक्षा की अवधि 180 मिनट निर्धारित है तथा इसका प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा।

    एनटीए की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

    इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    - https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/

    - https://nta.ac.in/

    प्रवेश की पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, शुल्क एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

    परीक्षा संबंधी सहायता के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision