
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई भेंट, दोनों राज्यों के साझा हितों और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
रायपुर / शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए दोनों राज्यों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुलाकात के अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत तथा जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
