November 19, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1.08 करोड़ का बीमा संबल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा चेक

    • doing of business

    सड़क पर नहीं, कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले जवान के परिवार को आर्थिक सुरक्षा; पुत्र को पहले ही मिल चुकी है बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति
    रायपुर / शौर्यपथ / पुलिस सेवा के दौरान दिवंगत हुए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक स्वर्गीय सोनवीर कुमार के परिवार को राज्य सरकार और बैंक की सैलरी पैकेज बीमा योजना से बड़ी आर्थिक राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने महानदी भवन, नवा रायपुर में दिवंगत आरक्षक की पत्नी प्रीति देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा की सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत 1 करोड़ 8 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक सौंपा।

    आरक्षक सोनवीर कुमार कबीरधाम में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 17वीं वाहिनी के कैंप घाघरा में पदस्थ थे। उन्होंने 12 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस बल में सेवाएं दीं। 22 दिसंबर 2025 को गोली लगने की घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पत्नी को बीमा राशि प्रदान की गई है। वहीं, उनके पुत्र दिवेश कुमार को बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति भी दी जा चुकी है।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है। सैलरी पैकेज बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में आश्रित परिवारों को मजबूत आर्थिक संबल देती है।

    उन्होंने बैंक अधिकारियों को बीमा राशि के सुरक्षित निवेश एवं वित्तीय प्रबंधन के लिए परिवार को मार्गदर्शन देने तथा शासन की ओर से देय शेष सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर सैनिकों और फायर फाइटर्स को भी इस बीमा सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा अब तक पुलिस बल के पांच कर्मियों के प्रकरणों में सैलरी पैकेज के तहत बीमा सहायता प्रदान कर चुका है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता एवं विवेकानंद सिन्हा, 17वीं वाहिनी के कमांडेंट कमलेश चंदेल तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision