CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मोदी की गारंटियों के क्रियान्वयन से लेकर महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण और औद्योगिक निवेश तक सरकार ने गिनाईं तीन वर्षों की उपलब्धियां
8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 68 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ, बस्तर में शांति और विकास को बताया प्राथमिकता
रायपुर / शौर्यपथ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और समृद्धि के संकल्प के साथ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने बीते तीन वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री श्री साय आईएनडी-24 न्यूज चैनल के विशेष कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री जी से संवाद – छत्तीसगढ़ के विकास का विजन’ में प्रदेश की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 में सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया गया। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, किसानों को दो वर्षों का लंबित धान बोनस और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसे निर्णय लिए गए। तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई।
औद्योगिक निवेश से खुल रहे रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को 8.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें लगभग 50 प्रतिशत प्रस्ताव आधुनिक तकनीक और रोजगार आधारित क्षेत्रों से जुड़े हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर इकाई और देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा फार्मा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और रेडीमेड गारमेंट पार्क विकसित किए जा रहे हैं। निवेश और कारोबार को सुगम बनाने के लिए 450 से अधिक सुधार किए गए हैं।
68 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लगभग 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। नवंबर 2026 तक 33 किस्तों में 21,350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। प्रदेश में 14 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट और रेडी-टू-ईट का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः सौंपने की पहल का भी उल्लेख किया।
शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 30 आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। छह शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों को सीजीआईटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एआई मिशन के तहत 14 लाख विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इसके अलावा 273 करोड़ रुपये की स्वीकृति से 38 नालंदा लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं। नवा रायपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है, जहां प्रतिवर्ष चार हजार युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास का नया दौर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई के बाद बस्तर में शांति और विश्वास का वातावरण बनाने की दिशा में काम हो रहा है। बस्तर रोडमैप 2.0 के माध्यम से क्षेत्र के विकास की योजना तैयार की गई है। सुरक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और आजीविका के अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंद विद्यालयों को पुनः शुरू किया गया है तथा अबूझमाड़ के ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही हैं।
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। कम धान बेचने वाले किसानों को भी 21 क्विंटल के बराबर पूरी इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इससे कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य, पर्यटन और अधोसंरचना विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। गीदम में मेडिकल कॉलेज और जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का संचालन शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन और छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के माध्यम से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हो रहा है तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.38 लाख सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार का विकास विजन केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सुशासन, सामाजिक न्याय, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान दिलाना सरकार का संकल्प है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, आईएनडी-24 के प्रमुख नवीन पुरोहित, स्टेट हेड निधि प्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00