
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
बालोद / शौर्यपथ / जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम डौकीडीह के किसान राधेश्याम के कृषि भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् निजी डबरी निर्माण से उसे मत्स्य पालन एवं निस्तारी की सुविधा मिली है। राधेश्याम के द्वारा अपने खेत में निजी डबरी निर्माण कराने हेतु ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर जनपद पंचायत कार्यालय गुण्डरदेही से दो लाख 99 हजार रूपए का कार्यआदेश जारी कर निजी डबरी का निर्माण किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् किसान राधेश्याम के कृषि भूमि पर निजी डबरी निर्माण से उसके द्वारा मत्स्य पालन एवं निस्तारी किया जा रहा है एवं दलहन के रूप में अरहर की खेती में उसे फायदा हुआ है। डबरी निर्माण से वर्तमान में धान के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है साथ ही उसके कृषि भूमि के आस-पास के जलस्तर में भी वृद्धि हुआ है। निजी डबरी के निर्माण से राधेश्याम का परिवार खुश है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
