
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम नागरिकों को उसका पता चले और समय पर लाभ उठा सकें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का, दलहन, तिलहन व गन्ना आदि का फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करें। किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने गौठानों में पैरादान की स्थिति की जानकारी ली और किसानों को गौठानों में पैरादान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी योजना के तहत् उत्पादित सब्जियों का उपयोग आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय की जा रही पोषण आहार गरम भोजन में करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् निर्मित सड़कों के किनारे वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने हाथी के विचरण से प्रभावित क्षेत्र में मुआवजा राशि वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे समय सीमा के प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थाॅमस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
