July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में बनाई गई आगामी वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना

    • rounak group

    धमतरी / शौर्यपथ / बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 की तृतीय तिमाही एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्ययोजना की जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत के सी.ई.ओ. मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 के अंतिम तिमाही के बजट, लंबित बिल भुगतान तथा वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित डीएफओ श्रीमती सतोविशा समाजदार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलोवेरा शैम्पू एवं जेल निर्माण तथा लाख बीज के उत्पादन एवं प्रसंस्करण के लिए प्रस्ताव रखा। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न वनोत्पाद से बनने वाले प्राचीन छत्तीसगढ़ी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। सी.ई.ओ. ने नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इसमें शामिल करने के लिए कतिपय पाठ्यक्रम के लिए सुझाव दिया।
    आरसेटी के निदेशक अमित माथुर ने पिछली बैठक के कार्रवाई विवरण पर चर्चा करते हुए बताया कि बैंक मित्र, घरेलू विद्युत उपकरण उद्यमिता, जनरल ईडीपी सहित व्यावसायिक फ्लोरीकल्चर पर प्रशिक्षण वर्ष 2020 में दिया गया। इसी तरह माह जनवरी 2021 में मशरूम प्रशिक्षण, जेली-बेली व जनरल ईडीपी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर आगामी माह में डेयरी फाॅर्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, फास्ट फूड स्टाल उद्यमिता, वेजिटेबल नर्सरी प्रबंधन एवं उत्पादन, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, कृषि उद्यमी, सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट, व्यय एवं प्रशिक्षण बजट की जानकारी बैठक में दी। इस अवसर पर बैंक आॅफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक (धमतरी) सुनील त्रिवेदी, डीआरएम राजेश दास, लीड बैंक मैनेजर प्रबीर राय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision