August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पुलिस कप्तान ने यातायात नियमों का पालन कराने दिए सख्त निर्देश

    • doing of business

    यातायात नियमों का समुचित पालन कराए जाने मोटरसाइकिल से की गई पेट्रोलिंग
    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही

       धमतरी / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु ने यातायात के बढ़ते दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासित रहकर अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर सजगता से ड्यूटी करते हुए सुचारू रूप से यातायात का संचालन करने तथा अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
    सड़क सुरक्षा माह के दौरान जन जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी देकर उसका पालन करने समझाइश दिया गया, फिर भी कुछेक वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
    यातायात प्रभारी गगन बाजपेई अपने मातहत अधिकारी कर्मचारियों के साथ शहर के व्यस्ततम मार्गों व मुख्य चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था बनाते हुए सुचारू आवागमन संचालित किया जा रहा है। साथ ही पेट्रोलिंग के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। शहर के कुछ क्षेत्रों व संकरी गलियों में पेट्रोलिंग वाहन नहीं पहुंच सकने से यातायात प्रभारी व यातायात स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से पेट्रोलिंग करते हुए शहर में यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करने प्रयास किया जा रहा है। इस दरमियान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision