
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएॅ। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने वालों पर दो-दो सौ रूपए जुर्माना की कार्यवाही किया जाए। कलेक्टर ने समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के समय तथा किसी भी आयोजनों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराएॅ। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता लाने प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मार्बिड व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में पेयजल और निस्तारी की किसी तरह की समस्या न हो, इसकी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवार और नगरीय निकायों में वार्डवार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने प्लानिंग करें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में ‘लू‘ से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वर्षा ऋतु प्रारंभ के साथ ही शुरू होने वाली वृक्षारोपण के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हेतु वन भूमि, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय कार्यालय परिसर, नदी, नाला तट तथा सड़क किनारे आदि स्थल को प्राथमिकता दिया जाए। फलदार, छायादार, औषधि पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने नदी तथा नालों के किनारे के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान और सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
