
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल एवं निस्तारी जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) के कमांड क्षेत्र अंतर्गत नहर किनारे ग्रामों के निस्तारी तालाबों में नहर के माध्यम से पानी देने के निर्देश दिये गये है। जिसके परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में नहर के किनारे ग्रामों के निस्तारी तालाबों में नहर के माध्यम से पानी भरने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सलीम ने बताया कि राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से विकास खण्ड लोरमी के ग्राम अखरार सरिसताल, सराईपतेरा, धनियाडोली, चचेडी, डोगरीगढ़, धानाघाट, डोगरियां, लखासार, नवागांव के एक-एक तालाब को पानी से भरे जा रहे है। इसी तरह ग्राम सुकली के दो, लालपुर के एक, पेयजनिया के दो, नवालपुर के दो, रबेली के एक, सेमरापारा के एक, कोतरी के दो, झझपुरी के दो, विचारपुर के दो, मजगांव के एक, रानी गांव के एक, सारधा के दो, मोहतरा तेली के एक, झाफल के एक, लक्षनपुर के दो, औराबंाधा, धोबघट्टी, पीपरखुटा के एक-एक, ग्राम पदमपुर के दो, जरहागांव, सेमरताल, बटहा, कोना, कुधुरताल, लालपुर, मारूकापा, सावतपुर, बैगाकापा, बिजराकापा, बांधा, गैजी, करनकापा, बोधापारा, मनोहरपुर, नवागांव दयाली, फौजदारकापा, तिलकपुर, अचानकपुर, कुटेलाटोला, पीथमपुर, पथर्री, साल्हेघोरी, भाटापारा, लोहारपारा, गोड़खाम्ही, तेली खाम्ही, फूलझर, फूलवारी, गेलूगांव, रसपालपुर, भालू खोदरा, डिडौरी, चिल्फी, गोल्हाकापा, डुमरपारा, खपरी, खैरवार, खेकतरा, दाउकापा, नथेलापारा, जोतपुर और ग्राम सेनगुड़ा के एक-एक तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है। इसी तरह विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम गुरूवाईडबरी, कोदवा, प्रतापपुर के एक-एक तालाब, खेडसपुर के दो तालाब, रोहरा के एक, गीधा के तीन, लिम्हा के दो, करनकापा के एक, खेडा के दो, धनगांव के एक और धरमपुरा एवं खुर्सी के दो-दो तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है। इसी क्रम में विकास खण्ड पथरिया के ग्राम हथनी, गोईन्द्रा, गोईन्द्री के दो-दो तालाब और ग्राम भटगांव के तीन तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
