Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi

चंदियाभांठा एवं पड़ियाईन के जोन क्रमांक 02 कंटेनमेंट जोन घोषित

  • devendra yadav birth day

मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कडी में
विकास खण्ड लोरमी के ग्राम चंदियाभांठा एवं विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पड़ियाईन के जोन क्रमांक 02 में संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण विकास खण्ड लोरमी के ग्राम चंदियाभांठा एवं विकास खण्ड पथरिया के ग्राम
पड़ियाईन के जोन क्रमांक 02 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। विकास खण्ड लोरमी के ग्राम चंदियाभांठा के पूर्व दिशा में नवागांव दयाली (खेत), पश्चिम में नहर, उत्तर में नहर और दक्षिण में नवागांव दयाली (खेत)एवं ग्राम पडियाईन के जोन क्रमांक 02 के पूर्व दिशा में यादव एवं बदईपारा , पश्चिम में मुंडादेवरी मार्ग, उत्तर में सतनामी पारा और दक्षिण में महामाया पारा स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)